रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर मेला और रथयात्रा के सुरक्षित आयोजन को लेकर गुरुवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मंदिर समिति के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें रथ यात्रा एवं मेले के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

सुरक्षा व्यवस्था की योजना डीजीपी ने अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही, रथ यात्रा व जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कराने को भी कहा। बैठक में सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर त्वरित...