रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड सरकार के कैबिनेट द्वारा भूमि एवं भवन की रजिस्ट्री पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत सरचार्ज लगाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जनविरोधी और आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला फैसला बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का यह निर्णय राज्य के गरीब, मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा परिवारों के लिए अपने घर और जमीन का सपना पूरा करना और भी कठिन बना देगा। वर्मा ने कहा कि झारखंड में पहले से ही जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री और म्यूटेशन की प्रक्रिया में आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनावश्यक प्रक्रियाओं से जनता त्रस्त है। ऐसी स्थिति में रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और...