Ranchi News: रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त एकत्र
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। शालीमार मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र (एचइसी के सेक्टर दो) में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मत्स्य निदेशालय द्वारा सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 13 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। मत्स्य निदेशक अम्रेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान से तन-मन स्वस्थ रहता है और मरीजों की जान बचती है। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक संजय कुमार, उप निदेशक शंभू प्रसाद यादव सहित विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.