रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। इनर ह्वील क्लब रांची साउथ का 18वां इंस्टॉलेशन समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और नई कार्यकारिणी को बधाई दी। समारोह में रंजना शुक्ला ने वर्ष 2026-27 के लिए नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा अनु मलिक उपाध्यक्ष और लाजवती कुमार सचिव चुनी गईं। रीता गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्वेता जायसवाल को आईएसओ तथा नीलू गुप्ता को एडिटर नियुक्त किया गया। उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर नीता नारायण, संगीता सरन, कांति पांडेय, नीलम ललित, सुमन सिंह, बलजीत, रमा नंदा मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नम्रता सिंह बनीं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...