रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने रंगों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, मोबाइल के दुष्प्रभाव और नारी शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। रंगोली के जरिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ...