रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रंगामाटी में विवाद के बाद 25 वर्षीय कांग्रेस महतो की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि घटना 8 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की है। रंगामाटी स्थित सरकारी शराब दुकान के पास कुछ युवक सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार में सवार लोगों ने रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाया। इसके बावजूद युवक सड़क से नहीं हटे तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कांग्रेस महतो पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तमाड़ थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे अ...