Ranchi News: रंगदारी नहीं मिलने पर निर्माणाधीन मकान को किया ध्वस्त
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रंगदारी नहीं मिलने पर डोरंडा मनीटोला में एक जमीन पर बने निर्माणाधीन मकान को जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया। आरोप आजम अहमद समेत अन्य पर लगा है। इस संबंध में माली मुहल्ला निवासी संतोष कुमार ने आजम अहमद समेत अन्य के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि मनीटोला में सरकारी कुआं के पास उनके पिता के नाम से 20 डिसमिल जमीन है। उस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को आजम अहमद कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। इंकार करने पर आरोपियों ने उनकी जमीन पर जेसीबी चलाकर निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.