रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भाजपा नेता कृष्णा उरांव को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले का रातू पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को ललितग्राम निवासी भाजपा नेता कृष्णा उरांव ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति फोन पर जान से मारने की धमकी देकर उनसे रंगदारी की मांग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रातू थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया...