रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार या अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बुधवार को क्षेत्र में 38 लाख रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सबसे पहले बिजुलिया स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 24 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी, फेसिंग और उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके बाद पिर्रा में मंगरी उराइन के घर से इरफान अंसारी के घर तक 12 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क तथा गुडु में जगनिवास महतो के घर से शिवचरण महतो के घर तक दो लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

विकास योजनाओं की प्राथमिकता मौके पर विधायक ने कहा कि ...