रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अधिमास की दूसरी एकादशी 'योगिनी एकादशी' के पर शुक्रवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यहां राजीव कुमार और प्रियंका प्रियदर्शिनी ने फल सवामणी सेवा अर्पित की। रात्रि में उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया और श्यामसुंदर शर्मा ने भजन संकीर्तन प्रस्तुत किया, जिसमें सुरेश सरावगी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। वहीं, अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार कर पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और मधुर भजन प्रस्तुत किए गए।इधर, पूंदाग के श्री कृष्ण प्रणामी राधा-कृष्ण मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही। दोपहर में पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने भगवान को महाप्रसाद क...