Ranchi News: युवती गायब, अपहरण का केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। चुटिया धुमसाटोली की रहने वाली एक युवती को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया है। आरोप विक्की सिंह पर लगा है। इस संबंध में युवती के पिता ने विक्की सिंह के विरुद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता ने आवेदन में कहा कि उनकी पुत्री 26 अक्तूबर को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। पता चला कि विक्की से उसकी बातचीत होती थी। संपर्क करने पर दोनों का मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.