रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को रस्सी से बांधकर पीटते नजर आ रहे हैं। घटना में युवक के चेहरे से खून भी निकल रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना का विवरण जख्मी युवक को गोंदा पुलिस ने पूछताछ के बाद थाना से ही छोड़ दिया। दरसल, कांके गांधीनगर इलाके में एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत गोंदा थाना में की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम चोर की खोजबीन में जुटी हुई थी। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ा। उस युवक पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। पीड़िता अंकिता देवी ने बताया कि जिस युवक को पकड़ा गया था, उसने चोरी करने की बा...