Ranchi News: युवक की सड़क हादसे में मौत, केस दर्ज
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बिरसा चौक के रहने वाले करण कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत मामले में जगन्नाथपुर थाने में वाहन चालक व मालिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। कृष्णा कुमार की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका पुत्र करण गुरुवार की रात गाड़ी से जा रहा था। विपरीत दिशा से हवाई नगर रोड नंबर दो से आ रही तेल टैंकर ने उनके पुत्र की गाड़ी में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनके पुत्र की मौत हो गई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.