Ranchi News: युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर प्राथमिकी
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत स्थित मधुपुर अखरा के समीप बुधवार रात 25 वर्षीय युवक रविंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान घाघरा पंचायत के बरटोली गांव निवासी रविंद्र मुंडा, पिता सुरेंद्र मुंडा के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के भाई रवि मुंडा के बयान पर बेड़ो थाना में तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में घाघरा सुवार टोली निवासी विकास मुंडा, घाघरा मधुपुर निवासी विकास महतो और विजय मुंडा को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे रविंद्र घर पर स्वजनों के साथ बैठा था। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। सभी ने साथ में खाना-पीना भी किया। देर रात तक रविंद्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.