रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के रिडुंग गांव के समीप शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। राउरकेला से रांची जा रही अंजनी नामक यात्री बस और सामने से आ रही एसयूवी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार गुमला निवासी पंकज कुमार और राउरकेला निवासी कलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कलिया की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कलिया को पहले सदर अस्पताल खूंटी और वहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया。

बस में दर्जनों यात्रियों को हल्की चोट: ...