Ranchi News: मौलिक सुविधाओं की मांगों को लेकर एचईसी परिसर में महाधरना आज
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी परिसर की विभिन्न समस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को महाधरना दिया जाएगा। धरना सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन के सामने आयोजित होगा। यह स्थान नगर निगम अंचल कार्यालय के सामने है। सोसाइटी की ओर से सात सूत्री मांगें रखी गई हैं। इनमें एचईसी परिसर में सरकारी अस्पताल और वृद्धाश्रम खोलने, सीठियो श्मशान घाट पर शवदाह के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी देने वाला सूचना पट्ट लगाने तथा आवारा कुत्तों के बंध्याकरण और उनके लिए आश्रय गृह की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रांची से धुर्वा गोलचक्कर तक नगर निगम की बस सेवा पूर्व की तरह बहाल करने, सड़कों के कटाव की मरम्मत कराने और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.