रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन बुधवार को उत्तम त्याग श्रद्धा के साथ मनाया गया। चातुर्मास में आचार्य श्री ज्ञेयसागर ने धर्मसभा में कहा कि सच्चा त्याग केवल बाहरी वस्तुओं का त्याग नहीं, बल्कि मोह, राग-द्वेष और अहंकार को छोड़ना है। मुनिश्री नियोग सागर ने कहा कि परिग्रह दुखों का मूल कारण है। इसलिए आवश्यकताओं को सीमित कर समाज कल्याण के लिए सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए। अपर बाजार जैन मंदिर में संगीतमय सामूहिक पूजन, शास्त्र वाचन और मंडल पूजन हुआ। विभिन्न परिवारों ने शांतिधारा के साथ औषधि और शास्त्र दान किया। समाज के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल और मंत्री जितेंद्र छाबड़ा ने बताया कि 25 सितंबर को वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: उत्तम त्या...