Ranchi News: मोरहाबादी से तीन मोटरसाइकिल की चोरी
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची। मोरहाबादी रांची कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेल रहे सूरज पाठक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले में बेड़ो के खतरी खटंगा में रहने वाले सूरज की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया। बताया गया कि वह जब क्रिकेट खेलकर मैदान के बाहर पहुंचे तो पाया कि मोटरसाइकिल नहीं थी। इधर, टहलने के लिए मोरहाबादी मैदान गए आशीष पूर्ति और सब्जी लेने गए अनुज उरांव की मोटरसाइकिलें वेंडर सब्जी मार्केट के पास पड़ाव स्थल से चोरी चली गई। मामले में हरिहर सिंह रोड मंडा बगीचा खलिहान टोली में रहने वाले आशीष और कांके के मुरूम गांव निवासी अनुज उरांव की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.