रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। भवन निर्माण के स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन करने और आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में निगम ने बुधवार को मोरहाबादी में रजिस्ट्री ऑफिस से मान्या पैलेस तक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 15 भवनों और प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया। संबंधित भवन मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस मिलने की तारीख से तीन दिनों के भीतर स्वीकृत भवन नक्शा और अन्य वैधानिक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान भवनों के स्वीकृत नक्शे, वास्तविक निर्माण और उनके उपयोग की स्थिति की पड़ताल की। इसमें स्वीकृत नक्शे से विचलन, अवैध संरचना और आवासीय भवनों में बिना जरूरी अनुम...