Ranchi News: मोरहाबादी में जुटा 32 जनजातियों का संगम, मांदर की थाप और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की रही गूंज
रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा रविवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह के दौरान पूरा आयोजन स्थल जनजातीय कला, संस्कृति और परंपरा के अनूठे रंगों में डूब गया। समारोह में झारखंड की सभी 32 जनजातियों की सांस्कृतिक झलक एक साथ देखने को मिली। कहीं, संताल समुदाय के मांदर की थाप गूंज रही थी, तो कहीं छऊ नृत्य की धूम थी। बड़ी संख्या में लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के कटोमदा से आए 80 सदस्यीय संताली सांस्कृतिक दल द्वारा लाया गया साढ़े चार फीट का ढोलक (नगाड़ा) विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। तोरण द्वार पर कतारबद्ध खड़े इस दल ने अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम से हो जनजाति का 91 सदस्यीय दल, दुमका से लोकनृत्य म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.