Ranchi News: मोरहाबादी बिरसा कॉलोनी के अध्यक्ष बने विनोद
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची। मोरहाबादी स्थित बिरसा कॉलोनी सोसाइटी में रविवार को द्विवार्षिक चुनाव कराया गया। चुनाव में सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कॉलोनी के विकास, एकजुटता के लिए नई कार्यकारिणी समिति का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक परिणामों की घोषणा की। नवनियुक्त टीम के अध्यक्ष विनोद सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव महतो, सचिव दुवराज महतो, संयुक्त सचिव अजीत कुमार और कोषाध्यक्ष बिंदेश्वर महतो निर्वाचित हुए। चुनाव में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद सबिता कच्छप सम्मिलित हुए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मोरहाबादी बिरसा कॉलोनी के अध्यक्ष विनोद बनें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.