रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गांव में आरटीओ चालान के नाम पर आए एक फर्जी एपीके फाइल के झांसे में आकर एक दंपति से 2.36 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। वीरेंद्र प्रमाणिक ने साइबर क्राइम थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में वीरेंद्र प्रमाणिक ने बताया है कि चार अक्तूबर को उनके मोबाइल नंबर पर उनके ही एक परिचित दोस्त के नंबर से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया था, जिसमें आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। जब उन्होंने उस फाइल को टच किया तो वह नहीं खुला। शक होने पर जब उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया, तब जाकर इस साजिश की जानकारी मिली। दोस्त ने बताया कि उसका व्हाट्सएप साइबर अप...