रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवा सदन पथ पर पावर सब स्टेशन के पास शनिवार को रात में महादेव गोप से दो युवकों ने मोबाइल फोन की छिनतई कर ली। हो-हल्ला होने पर वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल की छिनतई कर भाग रहे उचक्कों राज शर्मा व मो इरफान को पकड़ लिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के क्रम में राज शर्मा के पास से छिना गया मोबाइल बरामद किया। इस संबंध में नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का में रहने वाले महादेव गोप की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को होटवार जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...