रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना की पुलिस ने दशहरा पूजा के दौरान मोबाइल चुराकर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी का नाम मो आमिर है और हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। इस मामले में ओरमांझी निवासी पंचित महतो ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पंचित ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार भोर में बकरी बाजार पूजा पंडाल घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान तीन लड़का उनके पास पहुंचा। उनका मोबाइल चुराकर भागने लगा। हो-हल्ला होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक लड़के को पकड़ लिया गया। दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का मोबाइल बरामद किया। अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...