Ranchi News: मोबाइल की छिनतई कर भाग रहे चोर स्कूटी छोड़कर भागे
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रवि स्टील कमड़े के पास शनिवार रात करीब सात बजे सुखदेवनगर के वृंदावन नगर हेहल निवासी संजय साहू से बाइक पर मोबाइल पर बात करने के दौरान तीन युवकों ने मोबाइल झपट लिया। तीनों स्कूटी से पंडरा की ओर से आए थे और मोबाइल लेकर भागने लगे। संजय साहू ने उनका पीछा किया तो तिलता चौक के पास गैस गोदाम वाली गली के मोड़ पर बदमाश गिर गए। इसके बाद वे स्कूटी (जेएच 01जीई 9066) छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मोबाइल लेकर फरार हो गए। संजय साहू ने आसपास के लोगों की मदद से स्कूटी रातू पुलिस को सौंप दी और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस स्कूटी के मालिक का पता लगा रही है। पुलिस को आशंका है कि स्कूटी चोरी की हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.