Ranchi News: मॉल में खरीदारी के दौरान महिला के पर्स से चोरी
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रांची। गुमला चैनपुर की रहने वाली कोमल जायसवाल उर्फ मीनू का पर्स काटकर 40 हजार रुपए चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोमल जायसवाल ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कोमल ने पुलिस को बताया कि चुटिया इलाके में स्थित एक मॉल में आठ अगस्त को वह खरीदारी करने के लिए गई थी। खरीदारी करने के बाद जब वह भुगतान के लिए काउंटर पर गई तो उनके पर्स में पैसे ही नहीं थी। सीसीटीवी कैमरा में देखने पर पता चला कि एक महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ उनके पर्स से पैसे निकाल रही है। हालांकि मॉल और उसके बाहर महिला की खोजबीन भी की गई, मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.