रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुलीपीड़ी गांव में स्वामी विवेकानंद सेवा संघ, मुरहू प्रखंड के तत्वावधान में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतिभागियों का उत्साह खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि खेल को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी राज्य और देश के लिए खेलने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की ...