रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। मेसरा ओपी पुलिस ने नेवरी के रूदिया गांव स्थित निर्माणाधीन मकान से लोहे के ग्रिल, गेट और अन्य कीमती सामान चोरी करने के आरोप में कल्याणी बस्ती निवासी अनमोल कालिंदी को गिरफ्तार किया है। मुकेश कुमार दूबे की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को होटवार जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नेवरी के रूदिया में निर्माणाधीन मकान से गेट-ग्रिल, खिड़की ले भागे चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...