Ranchi News: मेयर ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रांची नगर निगम ने वार्ड संख्या-10 में पीसीसी पथ निर्माण योजना की शुरुआत की। ऊषा टोप्पो के घर से सावित्री मुर्मू के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास मेयर रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश बैठा की उपस्थिति में किया। मेयर ने कहा कि निगम शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में वार्ड-10 की पार्षद संगीता देवी, रणधीर सिंह, दीपक साह, अर्जुन मुंडा, संजय, बिक्की करमाली, संतोष सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.