रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची। रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने बुधवार को धुर्वा डैम स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल और छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की स्थिति का जायजा लेते हुए आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...