रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बालाजी साड़ी केंद्र 'बालाजी वस्त्रम' के नाम से नए प्रीमियम फैशन स्टोर की शुरुआत कर रहा है। मेन रोड स्थित सरस्वान ज्वेलर्स के ऊपर इस स्टोर का रविवार को सुबह 11:30 बजे शुभारंभ होगा। स्टोर में महिलाओं और पुरुषों के लिए पारंपरिक व आधुनिक परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। साड़ी, लहंगा, गाउन, एथनिक वियर और विवाह के विशेष परिधान यहां मिलेंगे। वहीं, उद्घाटन ऑफर के तहत 11 और 12 अक्तूबर को 5000 रुपये की खरीदारी पर 1000 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। मौके पर बालाजी वस्त्रम के निदेशक अनिल बजाज, सुनील बजाज और हरीश बजाज समेत कई अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...