रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची। मेकॉन कॉलोनी स्थित जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र में 23 अगस्त की शाम 6 बजे शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम 'बैठक विद मल्हार्स' का आयोजन होगा। आयोजक देवप्रिय ठाकुर ने बताया कि इसमें रांची, बोकारो और कोलकाता के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में साक्षी गोपाल मिश्रा व वेणु गोपाल मिश्रा का युगल गायन, सुद्रिशा सेनगुप्ता और बिभु शंकर मिश्रा की शास्त्रीय प्रस्तुतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। तबला व हारमोनियम पर कई दिग्गज कलाकार संगत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...