रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों की मदद की। बेड़ो थाना क्षेत्र के जामटोली पंचायत के जामटोली गांव निवासी 35 वर्षीय बंधना कुजूर की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी तिर्की और दो पुत्र प्रिंस कुजूर व प्रांजल कुजूर को छोड़ गए हैं। घटना के बाद भाजपा नेता के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सन्नी टोप्पो की ओर से मृतक के आश्रितों को नगद आर्थिक सहयोग दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा नेता पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को हर संभव सामाजिक और व्यवहारिक मदद का भरोसा दिया। सहयोग मिलने पर मृतक के परि...