रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने बुधवार को रनिया प्रखंड के बनई गांव पहुंचकर मृत प्रवासी मजदूर करमपाल सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को खाद्यान्न एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की। पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, रामलखन नाग, ग्राम प्रधान बनेश्वर सिंह, कृष्णा पाल सिंह, लेडो नाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद पू...