Ranchi News: मृतका के स्वजनों को भाजपा ने दी आर्थिक सहायता
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली पंचायत के जहानाबाज गांव निवासी 15 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, पिता अगनू मुंडा का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो की ओर से आर्थिक सहयोग दिया गया। यह सहायता मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई। इस दौरान सन्नी टोप्पो ने लक्ष्मी कुमारी के निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है और भविष्य में भी परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर बिगुल महतो, कार्तिक मुंडा, लक्ष्मण मुंडा और अभिषेक कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.