रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मुरहू के सभागार में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने की। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित लोग शामिल हुए। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2024 की मतदाता सूची के अनुसार मुरहू प्रखंड में कुल 67,860 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से अब तक 53,860 मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है। शेष मतदाताओं को मैप करने के लिए संबंधित स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं...