रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: मुरहू। रौनियार धर्मशाला में रविवार को रौनियार वैश्य समाज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आइरीश और अंकुरम फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र एवं स्त्री रोग जांच शिविर लगा। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने नेत्र जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। महिलाओं को बांझपन समेत विभिन्न स्त्री रोगों पर सलाह दी गई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार ने नियमित नेत्र जांच और समय पर उपचार की आवश्यकता बताई। आयोजन में उप प्रमुख अरुण साबू सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...