रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मुरहू प्रखंड प्रशासन ने ध्वजारोहण के समय में आंशिक संशोधन किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, बैंकों और संस्थानों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों और संस्थानों के प्रमुखों को समय का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय मुरहू में सुबह 9:05 बजे, मुरहू लैम्प्स में 9:20 बजे, मुरहू थाना में 10 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में 9:40 बजे, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 9:35 बजे, बैंक ऑफ इंडिया में 9:50 बजे तथा भारतीय स्टेट बैंक में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। वहीं संत मेरी बालिका उच्...