Ranchi News: मुरहू में महिलाओं ने कलश के साथ निकाली शोभायात्रा
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। अति प्राचीन ग्यारह महादेव बम्हनी मुरहू शिव मंदिर में रविवार को नंदी जी महाराज की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बताया गया कि शिवालय में ग्यारह महादेव के शिवलिंग स्थापित हैं। वर्तमान में यहां एक ही मंदिर भवन है। मान्यता है कि वर्षों पूर्व राजाओं द्वारा इस स्थान पर कई शिवालयों का निर्माण कराया गया था। मंदिर में नंदी जी महाराज की प्रतिमा नहीं होने पर ग्रामीणों और आसपास के सनातन धर्मावलंबियों ने नंदी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया।
प्रयोजन और तैयारियां कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने बनई नदी से कलश में पवित्र जल भरकर भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.