रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना में जब्त वाहनों को रखने के लिए अलग से वाहन यार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण थाना परिसर के साथ-साथ सड़क किनारे और आसपास के खाली स्थानों में बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे आम लोगों के साथ आसपास रहने वाले लोगों और सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। थाना परिसर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क किनारे और आसपास बड़ी संख्या में जब्त वाहन खड़े रहने से कई स्थानों पर आवागमन का रास्ता संकरा हो गया है। कई जगह वाहनों के कारण घरों के सामने तक रास्ता बाधित हो जाता है। इससे लोगों को घर से निकलने और आ...