रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के कोड़ाकेल पंचायत में सोमवार को पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य दयामनी मुंडू, कोड़ाकेल पंचायत की मुखिया मरियम होरो और मुरहू पंचायत की मुखिया ज्योति ढ़ोडराय मुख्य रूप से शामिल हुईं। विभिन्न समुदायों के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मोबाइल क्रेच संस्था के परिचय से हुई। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिशु घर में बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी गई। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर भी चर्चा की गई। मुखिया ज्योति ढ़ोडराय ने कहा कि पौष्टिक भोजन के...