Ranchi News: मुख्यमंत्री पशुधन योजना से लाभुकों को मिले सूकर व बकरियां
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पांच लाभुकों के बीच सूकर तथा आठ लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाइक और मुखिया भरत मुंडा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को पशुधन सौंपा। विधायक ने कहा कि सरकार की यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पशुपालन अपनाकर ग्रामीण अपनी आय बढ़ा सकते हैं। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को आठ बकरियां, दो बकरे अथवा पांच सूकर के साथ दवा और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, अखिल महतो, विभागीय पदाधिकारी, कर्मी तथा लाभुक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.