Ranchi News: मुक्तिधाम में मनमानी वसूली की शिकायतों पर बनेगी कमेटी
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार के नाम पर मनमानी वसूली की मिल रही शिकायतों को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को धुर्वा सीटीओ रोड स्थित वार्ड संख्या 39 के स्वर्णरेखा शांति मुक्ति धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वसूली की शिकायतों पर पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने के लिए कमेटी गठित करने और अगले सप्ताह बैठक कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मुक्तिधाम परिसर में अंतिम संस्कार स्थल, प्रतीक्षालय, चेंजिंग रूम, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर की समुचित सफाई कराने और पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.