रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची। पुराने विधानसभा सभागार में रविवार को झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी द्वारा 'मुंशी प्रेमचंद नाट्य महोत्सव' आयोजित किया गया। प्रेमचंद की कालजयी कृतियों ईदगाह, पंच परमेश्वर और लॉटरी का मंचन हुआ। नाटकों का रूपांतरण कुमार संजय और निर्देशन राजीव सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में आईसीएफएआई विवि के कुलपति कर्नल डॉ. रंजीत सिंह, आईपीएस चंदन सिन्हा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...