रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना में रिश्वत लेने के आरोपी सिमडेगा के बीपीओ अनिल खलखो को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोप पत्र दाखिल होने, अभियोजन स्वीकृति में देरी, आरोपी के जेल में रहने की अवधि और उसके खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने समेत अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर की। अनिल खलखो 25 जून से न्यायिक हिरासत में थे। इसके पूर्व मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अनिल खलखो सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड स्थित बीआरसी कार्यालय में बीपीओ के पद पर कार्यरत थे। उनके खिलाफ एसीबी रांची ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि उन्होंने आरसी बॉयज मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत खाखा से मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाल...