Ranchi News: मास्टर चाबी और तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लालपुर थाना की पुलिस ने बाइक के साथ गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तमाड़ के गणेश दास और बुधेश्वर मुंडा शामिल हैं। इन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने तमाड़ से चोरी की तीन बाइक और मास्टर चाबी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। शहर से बाइक चोरी कर उसे ग्रामीण इलाके में बिक्री करता है। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह पहले रेकी करते हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की दो बाइक संग दो युवक दबोचे इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया करते हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अब तक आधा दर्जन से अधिक चोरी की गाड़ी की बिक्री कर चुके हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.