रांची, नवम्बर 28 -- Ranchi News: रांची। डालसा की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 21,259 वादों का निष्पादन किया गया। जबकि, विभिन्न मामलों में एक करोड़ 44 लाख 99 हजार 835 रुपये की समझौता राशि तय हुई। आयोजन के सफल और सुचारू संचालन के लिए कुल 10 बेंचों का गठन किया गया था। अधिक से अधिक लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से न्यायालयों और डालसा की ओर से वादकारियों को पहले से ही नोटिस भेजा जा गया था। इसका सकारात्मक प्रभाव शनिवार को आयोजित लोक अदालत में देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...