रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के मासकॉम के पूववर्ती छात्रों के संगठन 'जोसारू' के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कुलपति को विभाग से संबंधित समस्‍याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। विभाग में निदेशक की नियुक्ति में विवि के पूर्ववर्ती प्रशासन द्वारा लापरवाही बरते जाने का विषय पदाधिकारियों ने उठाया। कहा, वर्तमान निदेशक बसंत कुमार झा निदेशक पद की अहर्ता की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, बावजूद उन्हें निदेशक नियुक्त किया गया। वहीं, विभाग में गेस्‍ट फैकल्‍टी को शैक्षणिक कार्य में लगाने में योग्‍यता की अनदेखी की जा रही है। रेडियो खांची के स्‍टूडियो को गलत तरीके से हटाये जाने का मामला भी गंभीर है। कहा, मास कॉम विभाग के निदेशक द्वारा यूनिवर्सिटी नियमानुसार विभाग के टॉपर को टीचिंग का अवसर देने के प्रावधान की अनदेखी क...