रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो रेलवे ट्रैक के समीप शनिवार को करीब 50-55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार ने आमजनों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल कर्रा थाना पुलिस को सूचित करें। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका प्राइवेट बस पड़ाव के पास अज्ञात शव बरामद पुलिस का प्रयास है कि मृतक की पहचान कर शव को ...