Ranchi News: मारवाड़ी भवन में गुंजे दादी जी के जयकारे, 501 महिलाओं ने किया मंगल पाठ
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्री राणी सती मंडल के तत्वावधान में रविवार को मारवाड़ी भवन में 45वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दादी जी का दरबार सजाया गया, जहां दिन भर नारायणी तेरो नाम सुखकारी... के जयकारों से परिसर भक्तिमय रहा। अनुष्ठान का शुभारंभ मुख्य यजमान वीरेंद्र बंसल द्वारा गणेश पूजन से हुआ। कार्यक्रम में 501 सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान में मंगल पाठ किया। कोलकाता की भजन गायिका देविका बाजोरिया और उनकी 20 सदस्यीय टीम ने नृत्य-नाटिका के जरिए दादी जी का जीवन चरित्र प्रस्तुत किया।समारोह में दीप प्रज्ज्वलन प्रदीप नारसरिया, छप्पन भोग राजेश अग्रवाल और चुनड़ी समर्पण कमल मोर ने किया। वहीं, हनुमान मंडल के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान लगभग तीन हजार भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.